Bihar

“भेड़ बकरियो की तरह डब्बे में ठूस कर घर आ रहे हैं लोग”…Prashant Kishor ने बिहार सरकार पर कसा तंज

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दो हजार विशेष ट्रेन चलाने के दावे के बावजूद छठ पूजा में लोग अपने घर भेड़ बकरियों की तरह डब्बों में ठूस कर आ रहे हैं और उनकी इस दुर्दशा से बचने का एक ही उपाय है कि अपने प्रदेश में रोजगार की व्यवस्था हो।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक बिहार में व्यवस्था नही बदलेगी बिहार के युवक इसी तरह दूसरे प्रदेशों में मारे मारे फिरेंगे। जनसुराज के सूत्रधार ने तेजस्वी को महागठबंधन का चेहरा बनाने पर कहा कि उनकी वापसी का मतलब बिहार में जंगलराज की वापसी है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की सभी को सरकारी नौकरी देने की बात ख्याली पुलाव है और वह सोने की लंका बनाने का वादा भी कर सकते हैं।

“जनता NDA सरकार से ऊब गई” 

किशोर ने कहा कि वर्तमान चुनाव के परिप्रेक्ष्य में एक बात तय है कि जनता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार से ऊब गई है। लोगो की अब महागठबंधन और जंगलराज में भी कोई रुचि नही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में छठ पूजा में आने वाले प्रवासी बिहारी प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प ले कर आ रहे हैं और ऐसे सभी लोग जनसुराज के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसुराज के प्रत्याशी की हार का मतलब बिहार के बच्चों के भविष्य की हार होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button