जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सोलना का बताया जा रहा है मामला।गरीब असहाय लाचार लोगों की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप।भू माफियाओं ने दिखाई दबंगई पीड़ित परिवार को दी जान से मारने की धमकी।पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए बताया कि पवन कुमार पुत्र शिवचरण करना चाहता है उनके प्लॉट पर कब्जा।पीड़ित कृष्णपाल पुत्र रोहतास ने लगाई प्रशासन से न्याय की गुहार।शिकायत के बाद भी पीड़ित काट रहा है चौकी थानों के लगातार चक्कर।पीड़ित को नहीं मिल पा रहा है न्याय, शिकायत करने पर भू माफियाओं ने हत्या करने की दी धमकी।पीड़ित डर के मारे पलायन करने को मजबूर, योगी राज में भी भू माफियाओं की दबंगई,बुलडोजर बाबा से लगाई न्याय की गुहार।


