Rajasthan
Trending

भीलवाड़ा जिले में किशोरी की आत्महत्या के मामले को लेकर बनेड़ा कस्बा बंद

किशोरी के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया था। लेकिन ग्रामीणों और परिजनों ने इस मामले को हत्या का बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को कस्बे के बाजार बंद रहे।

भीलवाड़ा।  राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का बनेड़ा में किशोरी की आत्महत्या के मामले को लेकर कस्बे के बाजार आज दोपहर तक बंद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे में शुक्रवार को एक किशोरी के आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया था। लेकिन ग्रामीणों और परिजनों ने इस मामले को हत्या का बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को कस्बे के बाजार बंद रहे।
इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि बंद शांतिपूर्ण रहा और इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय खबर प्राप्त नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button