मुजफ्फरनगर

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुजफ्फरनगर में आठवीं तक के स्कूल बंद

 

मुजफ्फरनगर। जिले में सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने एहतियातन कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया।

डीएम के आदेश के बाद जिलेभर के परिषदीय सहित निजी स्कूलों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए। छुट्टी की सूचना मिलते ही कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से वापस घर ले गए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश का पालन करते हुए आठवीं तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

बारिश से आम जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक बाहर न निकलें और सतर्क रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button