भारतीय विश्वकर्मा ब्राह्मण संगठन की मासिक बैठक आयोजित हुई
भारतीय विश्वकर्मा ब्राह्मण संगठन उत्तर प्रदेश भारत की बैठक भगवान विश्वकर्मा धाम मेरठ रोड मवाना पर आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह ने की, व संचालन राष्ट्रीय महासचिव संस्थापक रजनीश विश्वकर्मा ने किया

मवाना(मेरठ)। भारतीय विश्वकर्मा ब्राह्मण संगठन उत्तर प्रदेश भारत की बैठक भगवान विश्वकर्मा धाम मेरठ रोड मवाना पर आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह ने की, व संचालन राष्ट्रीय महासचिव संस्थापक रजनीश विश्वकर्मा ने किया,
बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई जिसमें राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख सरदार बेअंत सिंह ने संगठन के विस्तार के लिए कहा संगठन को वटवृक्ष की तरह अगर बड़ा करना है तो हमें अपनी सोच भी बड़ी करनी होगी क्योंकि समाज वटवृक्ष की तरह है समाज का हर व्यक्ति उस वट वृक्ष के पत्ते की तरह है जो संगठन के कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले युवा बच्चे हमेशा संगठन के रीति नीति के साथ कार्य करें तो संगठन 1 दिन बहुत बड़े आकार में होगा हम जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते बाबा विश्वकर्मा धाम में संगठन समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करता है संगठन के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं,
जैसे भगवान विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम होली मिलन कार्यक्रम गोवर्धन पूजा कार्यक्रम जैसे कार्यक्रम भगवान विश्वकर्मा पश्चिम में आयोजित होते हैं,
मैं हमेशा एक ही बात कहना चाहूंगा आसपास के गांव के लोग भी इन कार्यक्रमों में हिस्सा लें और अपनी संख्या का बल दिखाएं।
संगठन अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को संगठित होकर संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही,
मासिक उपस्थित कोषाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा आरके धीमान रितिक विश्वकर्मा सौरभ धीमान भी उपस्थित रहे।


