भारतीय महिला एवं जन कल्याण समिति ने उप जिलाधिकारी मवाना को ज्ञापन सौंपकर नगर में कंबल वितरण की मांग की
मवाना (मेरठ)। भारती महिला एवं जन कल्याण समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक वह समाजसेवी नूर मोहम्मद उनकी समिति के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव को दिया जिसमें उन्होंने कहा कि सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा है जिसके चलते नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जैसे थाना तिराहा फलावदा तिराहा सुभाष चौक अटोरा चौक किला बस स्टैंड तथा निम्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई जाये जिससे लोगों को सर्दी से बचने के लिए निजात मिल सके वही हर वर्ष शासन के आदेशा अनुसार गरीबों को कंबल का वितरण किया जाता है । इस बार मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण की व्यवस्था कराई जाए संस्था को अवगत कराने की कृपा करें । जिसके चलते समय रहते संस्था के कार्यकर्ता नगर के पात्र गरीब असहाय लोगों को चुनकर उनकी सूची आपके समक्ष प्रस्तुत कर सके जिससे पात्र लोगों को ही इसका लाभ मिल सके एसडीएम अखिलेश यादव ने का कि मैं जल्दी ही अलाव की रकम बलों की व्यवस्था कराता हूं आप बेफिक्र रहें ।प्रदेश अध्यक्ष भारती महिला जन कल्याण समिति अध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक के साथ समाजसेवी नूर मोहम्मद जोहरा बेगम शहीदा नजमा सोफिया सोनी अंसारी अब्दुल सलाम यामीन जॉनी मोहम्मद मोहसिन ईरमनशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


