खेल
Trending

भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए क्रेग फुल्टन

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने क्रेग फुल्टन को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। लगभग 25 वर्षों के कोचिंग अनुभव के साथ 48 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी फुल्टन, औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जल्द से जल्द टीम से जुड़ेंगे।

फुल्टन ने 2014 से 2018 के बीच मुख्य कोच के रूप में आयरिश पुरुष टीम के साथ कार्य किया है। उनकी कोचिंग में आयरिश टीम ने रियो ओलंपिक 2016 के लिए क्वालीफाई किया था। यह 100 वर्षों में आयरिश टीम की पहली ओलंपिक क्वालीफिकेशन थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के कारण उन्हें 2015 में एफआईएच कोच ऑफ द ईयर का भी पुरस्कार जीता।

इसके बाद, उन्होंने ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम के साथ सहायक कोच के रूप में काम किया था, जहां बेल्जियम ने टोक्यो में स्वर्ण पदक जीता था। वह बेल्जियम कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे, जब टीम ने 2018 में भुवनेश्वर में विश्व खिताब हासिल किया था।

वह बेल्जियम नेशनल टीम के राइज़ इन वर्ल्ड हॉकी का भी हिस्सा रहे हैं, टीम को 2018 में वर्ल्ड नंबर 5 से 2023 में वर्ल्ड नंबर 3 तक ले गए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए फुल्टन ने 10 साल तक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेली। उन्होंने अफ्रीकी टीम के लिए 195 मैच खेले हैं। उन्होंने अपनी घरेलू टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए 1996 में अटलांटा ओलंपिक और 2004 में एथेंस ओलंपिक में हिस्सा लिया। उन्होंने विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में भी हिस्सा लिया है।

फुल्टन को टीम का कोच नियुक्त किये जाने पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हॉकी इंडिया ने मुख्य कोच की भूमिका के लिए क्रेग फुल्टन का चयन किया है। मुझे उनके खिलाफ खेलने का सम्मान मिला है और अब मैं पुरुषों की हॉकी टीम के लिए इस नए चरण में उनके साथ निकटता से काम करने के लिए उत्सुक हूं। उनके पास कोचिंग का जबरदस्त अनुभव है। मैं क्रेग का भारत में स्वागत करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

इस अवसर पर क्रेग आर्थर फुल्टन ने कहा, “मुझे भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया जाना एक सम्मान है। भारत का खेल का एक गहरा इतिहास और विरासत है और मैं इसे वर्तमान के साथ आगे ले जाने के लिए तत्पर हूं। इस टीम में काफी प्रतिभा है। ”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button