राज्य

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के संरक्षक नें पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर किया माल्यार्पण

कांधला। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के संरक्षक बनने के बाद गठवाला खाप के चौधरी का नगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।
रविवार को लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन से अलग होकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन के संरक्षक बनने पर बाबा राजेन्द्र मलिक का नगर में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान गठवाला खाप के बाबा राजेन्द्र मलिक ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मालायर्पण कर उनको नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से किसान यूनियन के संगठन में आपसी विचारधाराम मेल नही खा रही थी। बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत ने जब संगठन का निर्माण किया था तो उन्होंने संगठन को अराजनैतिक रखने की अपनी मंशा जाहिर की थी। किन्तु कुछ समय से संगठन में एक राजनैतिक पार्टी की विचारधारा हावी हो गई थी। जिसके चलते पिछले काफी समय से संगठन में आपसी मनमुटाव चल रहा था। रविवार को लखनऊ में आयोजित बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत जी की श्रद्धाजंली सभा में उपस्थित 35 से 40 जिलों के किसानों के बीच भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन की घोषणा की गई। जिसमें सर्व सम्मिति से मुझे संगठन का संरक्षक बनाया गया है। संगठन के लोगों ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसको किसानों के हित में आगे आकर लडा जायेगा तथा संगठन हमेशा अराजनैतिक रहेगा। उन्होंने नगर में स्वागत करने वाले सभी युवाओं का हौंसला अफजाई की। इसके बाद वह गांव किवाना मखमूलपुर से होते हुए गांव लिसाढ की और चले गए। स्वागत करने वाले में सौरभ चौधरी, पंकज मलिक प्रधान किवाना, हरेन्द्र प्रधान भभीसा, गौरव चौधरी, दीपक सैनी, हरिमोहन चौहान, खुशहाल सहरावत, जावेद जंग, गौरव मखमूलपुर, मांगेराम मलिक, सहदेव मलिक, बबलू मलिक, सन्नी मलिक, संदीप, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button