uttar pradesh

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं। सपा मुख्‍यालय की ओर से अखिलेश यादव के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया कि ”भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं, हर विभाग के हर कार्य में भ्रष्टाचार है और भाजपा सरकार ने जनता को जल जीवन मिशन, नदियों की सफाई और अन्य योजनाओं के नाम पर धोखा दिया है।”

‘नगरों और शहरों में जगह-जगह जल भराव है’
सपा प्रमुख ने दावा किया कि ”इन योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट हुई है और बारिश आते ही भाजपा के ”स्मार्टसिटी योजना” की पोल खुल गयी है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर, आगरा, वाराणसी, अयोध्या, अलीगढ़ समेत कई नगरों और शहरों में जगह-जगह जल भराव है और सड़कें उखड़ गयी है, नाले जाम हैं, मोहल्लों और गलियों में पानी भर जाता है।

ट्रिपल इंजन की सरकार फेल हो गईः अखिलेश  
इससे आगे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की दिल्ली तथा लखनऊ की ”डबल इंजन” सरकार और महानगरों के नगर निगम मिलाकर ”ट्रिपल इंजन” की सरकार फेल हो गयी है। यादव ने कहा कि पिछले नौ साल में भाजपा सरकार एक भी शहर को स्मार्ट नहीं बना पायी है, सड़कें जगह-जगह खोद दी गयी हैं और आम जनता भाजपा सरकार की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button