मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। पुरकाजी के ग्राम लखनौती देहात में भाजपा नेत्री हिना चौधरी के आवास पर ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम मन की बात को आज दर्जनों महिलाओं ने सुनी इस मौके पर भाजपा नेत्री हिना चौधरी ने सभी से प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की हिना चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा गरीब मजलूम लोगों के लिए आवास व्यवस्था की गई जो बहुत तारीफ के काबिल है हिना चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है की आवास योजना गांव में भी चलाई जाए काफी वर्षों से आवास योजना ग्रामों में बंद पड़ी है इस मौके पर हसीना चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तारीफ की और कहा कि उनके मकान प्रधानमंत्री जी को जल्द बनवाने चाहिए हिना चौधरी के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में सम्मिलित दिल्ली से आए सम्मानित अधिवक्ता गण एवं भाजपा कार्यकर्ता सैयद फैज़ आदिल काज़मी,ऐडवोकेट रईस हैदर जै़दी (पैनलिस्ट दिल्ली सरकार), ऐडवोकेट हसन हैदर जै़दी( ला ऑफिसर दिल्ली सरकार), ऐडवोकेट आसिफ, उस्मानी( कड़कड़डूमा कोर्ट दिल्ली) आयशा चौधरी, बुशरा, अफसाना, हसीना, गुड्डी चोपड़ा, रेहाना, बानो, खुर्शीदा, मसीदा, अकमल जहां, रहमानी , सोनम ,इसरो, रिहाना, साहिबा मुख्य रूप से मौजूद रहे।


