भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी बोले- 2027 में विपक्ष का सुपड़ा होगा साफ, कार्यकर्ताओं के लिए कही ये बातें

उन्नाव में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि जिन बूथों पर बीजेपी को हार मिली है। उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को भी आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे उन्हें एहसास हो कि उनकी पार्टी की सरकार है। जिलाध्यक्ष अपने आवास पर राजस्थान पत्रिका से बातचीत कर रहे थे।

अनुराग अवस्थी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए भी कार्य किया जाएगा। उनका गौरव, स्वाभिमान कैसे बढ़े? आर्थिक रूप कैसे मजबूत हो? उनके घर की भी चिंता की जाएगी। कार्यकर्ताओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि कार्यकर्ताओं को इस बात का एहसास हो बीजेपी की सरकार है। जिलाध्यक्ष के आवास पर सभासद नवीन सिंह, विजय द्विवेदी, शिवम आजाद शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।




