राज्य

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांगे पार्टी एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में वोट

बागपत। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज जनपद के अनेक क्षेत्रों में भाजपा एनएलसी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगकर उनको जिताने की अपील की।
सोमवार को छपरौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दाहा स्थित संस्कार फार्म हाउस में विधान परिषद चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष सूरजपाल की अध्यक्षता मे एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यमंत्री केपी मलिक, पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला, एमएलसी प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, कृष्णपाल राणा, सुभाष पहलवान, प्रमोद रठौडा और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बिनौली ब्लॉक के नगर पंचायत के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यों , ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, नगर पंचायत सभासदों से भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी श्री धर्मेंद्र भारद्वाज को अपना मत देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button