
भदोही। उत्तर रेलवे के वाराणसी जंघई रेलखंड के बदलीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सुरियावा थाना क्षेत्र के बदलीपुर निवासी स्वर्गीय गुलाब मिश्र का मकान रेलवे क्रॉसिंग के पास बना है। रात में उनके 28 वर्षीय पुत्र जितेंद्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। आशंका है कि रात में वह शौच के लिए रेल लाइन क्रास कर रहा होगा। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि इसी वर्ष उसकी शादी पड़ने वाली थी। प्रातः काल रेल की पटरी पर उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई।




