crime
Trending

भदोही में इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के शहर कोतवाली इलाके के एक निजी अस्तपाल में इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

शनिवार को पुलिस सूत्रों के मुताबिक भदोही शहर कोतवाली इलाके के गुलौरा रसूलपुर निवासी मोहम्मद वकील अपनी 22 वर्षीय पुत्री मीनू को रामरायपुर स्थित भदोही हाॅस्पिटल एण्ड ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया था। हाॅस्पिटल के डाॅक्टर ने पित्त की थैली में पथरी बताते हुए ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद महिला मरीज मीनू की मौत हो गई।

महिला मरीज की मौत होते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर भदोही की रजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से तहरीर लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button