Uncategorized

भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किया 23 किलो का निर्वाण लड्डू

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर व श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर छपरौली में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूम धाम के साथ आयोजित किया गया।

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर व श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर छपरौली में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूम धाम के साथ आयोजित किया गया। श्रावण शुक्ल के पवित्र दिन रविवार को जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर जैन श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया। संगीतमय वातावरण के बीच प्रातः बेला में भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक किया गया। तत्पश्चात शांतिधारा की गई। ब्रह्मचारी भैया गौरव जैन ने बताया कि मुकुट सप्तमी का पर्व जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर जैन धर्म के लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। भगवान पार्श्वनाथ को झारखंड के तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी स्वर्ण भद्र टोंक से मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर कौशल जैन, बा ब्र गौरव भैया प्रिंस जैन ऋषभ जैन द्वारा 23 किलो का निर्वाण लड्डू समर्पित किया गया। समाज के लोगों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया व महिला मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र जैन, अजय जैन, भुनेंद्र जैन, गौरव जैन, जिनेंद्र जैन, महेश जैन, राजीव जैन, राजेश जैन, सत्येंद्र जैन, मोहित जैन, अंकुर जैन, प्रिंस जैन, ऋषभ जैन, आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button