Uncategorized

भगवान गणपति की गाजे-बाजे के साथ निकाली विसर्जन यात्रा

नगर के सिसाना रोड स्थित शिव भूमिया मंदिर में पिछले दस दिनो से चल रहा गणेश महोत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया।

बागपत। नगर के सिसाना रोड स्थित शिव भूमिया मंदिर में पिछले दस दिनो से चल रहा गणेश महोत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया।

समापन अवसर पर भगवान गणपति की ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। विसर्जन यात्रा में भगवान गणपति के अलावा कई मनमोहक झांकियां थी, जो हर किसी को शोभायमान कर रही थी। श्रद्धालु भगवान गणपति के भजनों पर जमकर झूमे और खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरिया के जय-जयकार के नारों से गूंज उठा। विसर्जन यात्रा शहर की परिक्रमा करने के बाद जानी नहर पहुँची। यहां पर सभी ने भगवान गणपति की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ नहर में विसर्जित कर दिया। मुख्य सेवक एवं प्रमुख समाज सेवी कुलदीप भारद्वाज व उनकी धर्मपत्नी सरिता रानी ने मुख्य यजमान के रूप में भगवान गणपति की पूजा की। आचार्य आनंदेश्वर महाराज जी, पंडित पवन तिवारी, पंडित अंकुर, पंडित पुष्पेंद्र व पंडित सचिन शास्त्री ने पूजा संपादित कराई। इस मौके पर भूमिया मंदिर के प्रधान बबली चौहान, राजेश पांचाल, डॉ नरेंद्र, राजू चौहान, शोराज मणि, टीटू भारद्वाज, गौरव, अनिकेत भगोटिया, अंकुर उज्जवल चौहान, सोनू, गौरव भाटीवान, ब्रजमोहन, शिवम, शिखर, निरंकार भारद्वाज, विकास शर्मा, मनोज, नगेश शर्मा, सुनील राणा, गौरव, घनश्याम, सोमपाल, संतराम हलवाई, शर्मिला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button