Uncategorized
Trending
बड़ौत में तालाब की भूमि पर धार्मिक स्थल बनाए जाने को लेकर प्रदर्शन
बड़ौत के बाम गांव में तालाब की जमीन पर धार्मिक स्थल बनाए जाने के विरोध में विश्व हिन्दू बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने बुधवार को बड़ौत तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

बागपत। बड़ौत के बाम गांव में तालाब की जमीन पर धार्मिक स्थल बनाए जाने के विरोध में विश्व हिन्दू बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने बुधवार को बड़ौत तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ता बुधवार को बाम के ग्रामीणों के साथ तहसील पहुचे,जहा पर उन्होंने तालाब की भूमि पर धार्मिक स्थल बनाए जाने के विरोध में हंगामा किया। कहा कि तालाब की जमीन पर अवैध रूप से धार्मिक स्थल बनाया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम सुभाष सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर अजय निर्वाल,संजय, मनोज,महेश आदि थे।


