Uncategorized

बैडमिंटन प्रतियोगिता में टेरेसा हाउस रहा अव्वल

न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल बिनोली में शनिवार को इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे टेरेसा हाउस ने कलाम हाउस को 21-10 से हराकर मैच अपने नाम किया।

न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल बिनोली में शनिवार को इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे टेरेसा हाउस ने कलाम हाउस को 21-10 से हराकर मैच अपने नाम किया।
मैच के पहले राउंड में टेरेसा हाउस ने ध्यानचंद हाउस को 21-05 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, दूसरे मैच में कलाम हाउस ने भगत हाउस को नजदीकी मुकाबला 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल में टेरेसा हाउस ने कलम हाउस को 21-10 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
ध्यानचंद हाउस की तनु धामा व अदिति, कलाम हाउस की भारगवी, ज्योति, टेरेसा हाउस से आयुषी शर्मा, अनुष्का आदि ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल चेयरमेन यतेश चौधरी, डायरेक्टर धीरज चौधरी, निदेशक डॉ शिवानी चौधरी, अनुभव चौधरी, उप प्रधानाचार्य डॉ सुशील वत्स, कोच अंकुर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button