राज्य
Trending

बैठक का मकसद संगठन को मजबूत करना और किसानों की समस्या का समाधान करनाःठा. किरणपाल

सहारनपुर। भारत किसान यूनियन की एक बैठक आज पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। जिसमें बोलते हुए जिलाध्यक्ष ठा. किरणपाल सिंह ने कहा कि आज की उनकी बैठक का मकसद संगठन को मजबूत करना और किसानों की हर समस्या का समाधान करने के साथ-साथ किसानों को उनकी जमीनों का सही मुआवजा दिलवाते हुए फसलों के उचित दाम दिलाना है। उन्होंने कहा कि भारत किसान यूनियन संगठन को पूरे भारत में मजबूत करते हुए किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य अपनेआप निर्धारित करने का हक दिलाना अथवा फसलों का एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) दिलाना उनके एजेंडे में शामिल है। उन्होंने कहा आज देश में किसानों का हर जगह शोषण है। जिसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जायेगा। बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव इसरार चैधरी ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिमाह ब्लाॅक वाईज बैठकों का आयोजन करंेगे। यूनियन के पश्चिमी उ0प्र0 अध्यक्ष कर्मसिंह ने जनपद को बाढ़ ग्रस्त जनपद घोषित करने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी को चाहिये कि बाढ़ के कारण किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा अतिशीघ्र वितरित करें। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष खालिद अहमद, गुफरान मलिक सहित अन्य यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button