Uncategorized
Trending

बेहतर इलाज के लिए सही जांच जरूरी: डॉ महेश सोम

सरधना (मेरठ)। शनिवार को बिनोली रोड स्थिति आरपी पैथोलॉजी केयर लैब पर पर्यावरण धर्म समिति की ओर से निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सरधना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के समाज कल्याण के कार्य समाज को जहाँ उत्तम स्वास्थ प्रदान करते हैं वहीं मानव सेवा के लिए प्रेरित भी करते है l उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जाँच रिपोर्ट में जरा सी लापरवाही मरीज की जान ले सकती है इस लिए जाँच रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। पर्यावरण धर्म समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल, ने कहा कि पर्यावरण धर्म समिति का मुख्य उद्देश्य उत्तम स्वास्थ्य व उत्तम पर्यावरण है जिस पर हम लगातार कार्य कर रहे हैं l उन्होंने कहा कि आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना व स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना एक पुण्य का कार्य है l बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश सोम,ने कहा की मानव सेवा को सभी धर्मो में बड़ा स्थान दिया गया है। एक चिकित्सक का सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा होता है वह बिना किसी भेदभाव के रोगियों का इलाज करके उनकी जान बचाने का प्रयास करता है। डॉ अरुण भारद्धाज,पर्यावरण धर्म समिति उपाध्यक्ष डीके सिरोही,पर्यावरण धर्म समिति संरक्षक जीशान कुरैशी, जैन इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, मनमोहन त्यागी, एडवोकेट रविन्द्र कुमार, लोकेश जैन,सौरभ सागर सभागार अध्यक्ष आदेश जैन,हिमांशु गोयल, सचिन गर्ग, संयम पांचाल, डा. ताहिर हंनफी आदि ने भी विचार व्यक्त किए । आरपी पैथोलॉजी लैब के संचालक डॉ अनुज पंवार ने बताया कि यह शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला जिसमे 263 रोगियों ने लाभ उठाया। डॉ अनुज पंवार ने बताया कि इस शिविर के दौरान फुल बॉडी चेकअप जो 2500 रुपयों में किया जाता है वह मात्र 499 रुपयों में किया गया। थायराईड प्रोफाइल जिसे 400 में किया जाता है वह मात्र 99 में, लिवर प्रोफाइल 500 के स्थान पर मात्र 199 में,किडनी प्रोफाइल 600 के स्थान पर मात्र149 में, ह्रदय रोग प्रोफाइल 400 के स्थान पर मात्र 99 में,बुखार मलेरिया टाइफाइड की जांच 600 के स्थान पर 299 में की गयी करते हुए कहा कि उनकी लैब पर भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप लगते रहेंगे ताकि नगर व क्षेत्र वासियों इस का लाभ मिलता रहे। इस अवसर पर लैब असिस्टेंट प्रियांशी सिंह, प्रियंका, परमजीत सिंह,मनोज चौहान,सोनू पंवार,सुहैल,शुभम कुमार,संयम पांचाल,आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button