crime
Trending

बेखौफ लुटेरों ने वारदात को ऐसे दिया अंजाम, मामला दर्ज

निकटवर्ती गांव भट्टीवाल में कल मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लुटेरों ने एक प्रवासी मजदूर को चाकू मारकर घायल कर दिया और उसका मोबाइल फोन उससे छीन लिया और वह फरार हो गया।

निकटवर्ती गांव भट्टीवाल में कल मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लुटेरों ने एक प्रवासी मजदूर को चाकू मारकर घायल कर दिया और उसका मोबाइल फोन उससे छीन लिया और वह फरार हो गया।

घटना में घायल हुए लुटेरों द्वारा घायल हुए अनिल पासवान पुत्र भुटाय पासवान निवासी लालपुर बिहार के भाई ने बताया कि वह भट्टीवाल में एक किसान के खेत मेंधान की फसल लगाने के लिए यहां आए हुए थे। गत रात को उसका भाई अपने साथियों सहित घर से बाहर गया तो भट्टीवाल खुर्द की ओर से मोटरसाइकिल ऊपर सवार होकर 3 अज्ञाच व्यक्तियों ने हाथों में कृपाणें पकड़ी हुई थी, ने उसके भाई अनिल पासवान के ऊपर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। उन्होंने भाई को भवानीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उसको पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रैफर कर दिया गया। इस संबंधी सहायक सब इंस्पेक्टर बिक्कर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अनिल पासवान के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों विरुद्ध मामला दर्ज करके उसकी जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button