राज्य
Trending

बेंगलुरु में बारिश के बाद ठंड, फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी

बेंगलुरु।  कर्नाटक के बेंगलुरु में हो रही बारिश के बाद ठंड और फ्लू के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान मांडूस के कारण शहर में 13 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक बेंगलुरु शहर में 11.8 मिमी बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहर में अगले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button