Uncategorized
Trending

बूथ अध्यक्षों की मेहनत से ही सफल होगी राजकुमारी

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की जिस प्रकार से महाभारत काल में अर्जुन के बान लक्ष्य को भेदते हैं उसी प्रकार से भाजपा का प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को जीतकर विरोधियों को परास्त करेगा। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पांच मंडल अध्यक्षों के साथ साथ बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी को परचण्ड जीत दिलाकर भारतीय जनता पार्टी का सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने 30 तारिक को आ थे माननीय मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी की सभा में बड़ी संख्या में सभी ईस्ट मित्रो के साथ पहुंचने का आवाहन किया। अनूप कुमार गुप्ता प्रदेश महामंत्री ने कहा की प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ अध्यक्ष के साथ घर घर जाकर पार्टी के कार्यों का व भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमति राजकुमार सैनी को वोट करने को बताना है व कोई घर की कुंडी न छूटे , सब घर घर पहुंचने का काम करेंगे।
खतौली विधानसभा में आयोजित “बूथ सम्मेलन” में मा० प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी , मा० प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता , मा० क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व मा० केंद्रीय राज्यमंत्री डाo संजीव बालियान के संग मंच पर शोभायमान मुजफ्फरनगर के लोकप्रिय विधायक मंत्री कपिल देव अग्रवाल कार्यक्रम में जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया , जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला , देववृन्द विधायक मंत्री कुंवर बृजेश सिंह , जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल , संजय गर्ग व रोहतास पाल , जिला मंत्री सुधीर खटीक व सुनील दर्शन , जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा व संह मीडिया प्रभारी अचिन मित्तल , आदरणीय देववृत त्यागी , सुनील सिंघल , हरीश अहलावत , डाक्टर राजपाल सिंह पुंडीर , राजीव गर्ग , गीता जैन , तुलसी भारद्वाज , जिला मंत्री साधना सिंघल शक्ति केंद्रों के पालक तथा प्रवासी, शक्ति केंद्रों के संयोजक , बूथों के अध्यक्ष, टीम त्रिदेव तथा देव तुल्य कार्यकर्ता मातृशक्ति वंदनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button