uttar pradesh
Trending

बुलंदशहर में फर्जी सिपाही गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में व्यापारियों पर रौब गालिब कर वसूली करने के आरोप में दिल्ली पुलिस का बिल्ला लगाये एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है।

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में व्यापारियों पर रौब गालिब कर वसूली करने के आरोप में दिल्ली पुलिस का बिल्ला लगाये एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सोमवार को खुर्जा नगर कोतवाली की पुलिस बाजार में गश्त कर रही थी। उसी समय कई व्यापारियों ने शिकायत की कि दिल्ली पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति उन पर रौब दिखाकर धन बैठने की कोशिश में है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया।
पूछताछ पर उसने अपना नाम शोएब निवासी भजनपुरा दिल्ली बताया। उसने कहा कि वह बेरोजगार है और फर्जी रूप से दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन कर व्यापारियों से वसूली करता है। वर्दी दिल्ली से ही खरीदी है। पुलिस ने संगत धाराओं में उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button