crime
Trending

बुढ़ाना….बेटी से टूटी दोस्ती तो पिता को उतारा मौत के घाट

11 अप्रैल को दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों ने पिन्ना बाईपास के पास बरवाला के रहने वाले सुबोध को गोली मारकर हमेशा के लिए सुला दिया था

बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर जनपद में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 11 अप्रैल को दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों ने पिन्ना बाईपास के पास बरवाला के रहने वाले सुबोध को गोली मारकर हमेशा के लिए सुला दिया था। जिसका कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया। आरोपी विनीत और आयुष को गिरफ्तार किया गया। दोनों ही आरोपी मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने सुबोध को सिर्फ मामूली सी बात के लिए गोली मार दी थी। क्योंकि आयुष की मृतक सुबोध की बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती थी। इस बात का पता चलने के बाद पिता ने बेटी का इंस्टाग्राम बंद करा दिया। जिससे आयुष की दोस्ती सुबोध की बेटी से टूट गई। इसके बाद आक्रोश में आए आयुष ने अपने दोस्त विनीत के साथ मिलकर दिनदहाड़े सुबोध की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई थी।

सीओ विनय कुमार गौतम ने बताया कि दोनों आरोपी को कब्जे में लेकर जेल भेज दिया गया है। दोनों के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button