देश

बिहार में भीषण सड़क हादसा,3 की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गुप्ताधाम जा रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग लोग घायल बताए जाते हैं। सभी लोग महाशिवरात्रि को लेकर गुप्ताधाम पूजा करने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, काराकाट के गेरा चांदी गांव से एक पिकअप पर सवार 23 श्रद्धालु चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम शिवरात्रि को लेकर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पहाड़ की सड़क से खाई में गिर गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में पिकअप वैन में सवार दो महिला सहित तीन लोगों की घाटनस्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

चेनारी के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए चेनारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। कई घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उन्होंने बताया कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button