Rajasthan

‘बिल्डिंग खाली करो वरना उड़ा देंगे’, जयपुर एयरपोर्ट को मिली बम विस्फोट करके उड़ाने की धमकी

राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट को बम विस्फोट करके उड़ाने की धमकी मिली है। रविवार सुबह एयरपोर्ट अथॉरिटी को ऑफिशियल ईमेल आईडी पर एक ईमेल मिला, जिसमें लिखा था कि एयरपोर्ट की बिल्डिंग के अंदर विस्फोटक प्लांट किए हैं। अगर बिल्डिंग खाली नई कराई गई तो बम फट जाएंगे और सारे लोग मारे जाएंगे। ईमेल पढ़ते ही एयरपोर्ट अधिकारी ने पुलिस के फोन किया। जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें, फायर ब्रिगेड, बम-डॉग स्क्वायड, सिविल डिफेंस की टीम एयरपोर्ट पर पहुंची। बम और डॉग स्कवायड के साथ एयरपोर्ट का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। CISF ने भी बम निरोधक दस्ते के साथ एयरपोर्ट की तलाशी ली, लेकिन सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।

3 दिन पहले हॉस्पिटल को मिली थी धमकी

बता दें कि आज 29 जून को एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले 26 जून को जयपुर के ही ESIC अस्पताल को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। ईमेल अजमल कसाब के नाम से आया था और इसमें लिखा था कि अस्पताल खाली करो, वरना बम विस्फोट करके उड़ा देंगे। जयपुर पुलिस ने बम और डॉग स्कवायड के साथ मिलकर अस्पताल का कोना-कोना तलाश था, लेकिन अस्पताल के अंदर कोई विस्फोटक नहीं मिला। अस्पताल की पूरी बिल्डिंग की चेकिंग की गई थी।

पिछले 2 महीने से मिल रही धमकियां

बता दें कि जयपुर में बम से विस्फोट किए जाने की धमकियां पिछले 2 महीने से मिल रही हैं। पिछले महीने मई में 8, 12, 13 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली। 13 मई को स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी भरा जो मेल आया था, उसमें एक रेप पीड़िता का जिक्र था, जिसे न्याय नहीं मिलने पर बम विस्फोट करने की धमकी लिखी थी। धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद से जयपुर पुलिस ने एक महिला को दबोचा था, जिसेन पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया उसने ही ईमेल भेजे थे। 9 मई को जयपुर मेट्रो में बम विस्फोट किए जाने की धमकी भरा ईमेल आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button