राज्य
Trending
बिजली कटौती व ईदगाह के चारों ओर रोड़ निर्माण को डीएम से की मुलाकात
लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के पुत्र मोनिस रजा ने रमजान के महीने में और गर्मी के मौसम में बिजली कटौती की समस्या के संबंध में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मुलाकात की

सहारनपुर। सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के पुत्र मोनिस रजा ने रमजान के महीने में और गर्मी के मौसम में बिजली कटौती की समस्या के संबंध में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मुलाकात की। सांसद पुत्र मोनिस रजा ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ईदगाह के चारों तरफ की खस्ताहाल रोड़ की समस्या से भी अवगत कराया और ईद से पहले रोड़ को बनवाए जाने के संबंध में भी वार्ता की। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जल्द से जल्द बिजली की समस्या को दूर करने और ईदगाह के चारों तरफ की रोड़ को सही करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद गुलशेर, पार्षद रिजवान जोगी, पार्षद अब्दुल वाजिद, आकिल फारुक एडवोकेट, बसपा नगर प्रभारी अरशी हसन, यूसुफ मलिक, आरिफ प्रधान, आसिफ प्रधान, प्रवेज भाभरी, जफर अहमद फारूकी सिद्दीकी, सरवर खान मुगल आदि उपस्थित रहे।




