uttar pradesh
बाल श्रम प्रवर्तन एवं एएच टीयू टीम ने रेस्क्यू कर दो नाबालिग बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
बाल श्रम को लेकर सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी का कहना है कि जनपद में बाल श्रम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हापुड़। जनपद में बाल श्रम रोकने को लेकर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा के आदेश अनुपालन में बाल श्रम रोको अभियान के तहत श्रम परिवर्तन अधिकारी उषा वर्मा एएचटीयू प्रभारी विजयपाल सिंह सोनकर दरोगा रामबल सिंह,सी डब्ल्यू सी टीम के द्वारा शहर में होटल रेस्टोरेंट चाय जूस की दुकानों का रेस्क्यू करते हुए दो नाबालिग बाल श्रमिकों को चिन्हित कर मुक्त कराने के साथ प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। वही बाल श्रम को लेकर सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी का कहना है कि जनपद में बाल श्रम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाल श्रम कराने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है।और यह अभियान भविष्य में आगे भी जारी रहेगा।




