Uncategorized
Trending

बाल श्रमिकों को मुक्त कराने को लेकर छापेमारी

बाल श्रमिकों को मुक्त कराने को लेकर सोमवार को छापेमारी के दौरान नायाब तहसीलदार व श्रम प्रवर्तन अधिकारी की टीम का विरोध करने वाले व्यापारियों के खिलाफ श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग व श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार, एसपी गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने नेहरू मूर्ति, घटटा बाजार, अतिथि भवन सहित अन्य जगहों पर स्थित दुकानों में छापेमारी की थी और नौ बाल श्रमिको को मुक्त कराया था। इस दौरान दो व्यापारियों में उदित व सुधीर ने टीम के साथ अभ्रदता की थी और टीम का विरोध किया था। इस पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार ने कोतवाली में सुधीर व उदित के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व अभ्रदता करने के मामले में कोतवाली में तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर सुधीर व उदित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button