Uncategorized
Trending
बालैनी के प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर लव-कुश जन्मोत्सव पर लगा दो दिवसीय आखातीज मेला
बालैनी। बालैनी के प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर लव-कुश जन्मोत्सव पर लगने वाला दो दिवसीय आखातीज मेला शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन मेले में क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण पहुँचे और मेले में खरीदारी की।

बालैनी में स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर लवकुश- जन्मोत्सव के अवसर पर प्रत्येक वर्ष आखातीज मेला लगता है। शुक्रवार से दो दिवसीय आखातीज मेले का शुभारंभ हो गया। पहले दिन क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण मंदिर पहुँचे और भगवान पंचमखी पर जलाभिषेक कर सुख शांति की कामना की। और मंदिर के बाहर लगे मेले में खरीदारी की मुख्य पुजारी अन्नतेश्वर गिरी ने बताया कि मेले में शनिवार को डीएम राजकमल यादव भी मंदिर पहुँचकर जलाभिषेक करेंगे और शनिवार को मेले में क्षेत्र के ग्रामीणों की भारी भीड़ पहुँचने की संभावना है।


