देश

बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा में उमड़ी आस्था की लहर, हर-हर बम-बम से गूंजा मंदिर परिसर

बाराबंकी। बाराबंकी जिले के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा धाम में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । बम भोले बम भोले की गूंज करते हजारों की संख्या में पहुंचे कांवरियों ने कांवर चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर बम-बम और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। पुलिस बल की मौजूदगी में श्रद्धालु शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना करते रहे। दर्शन का क्रम लगातार जारी है।

तीर्थ स्थल महादेवा में ट्रैक्टर-ट्राली पर डीजे बजाते हुए, भगवा झंडे और धार्मिक प्रतीकों के साथ शुक्रवार को कांवरियों के तमाम झुंड पंहुचे। कांवर लाने वाले युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला वहीं बुजुर्ग श्रद्धालु भी पूरे भक्तिभाव से जलाभिषेक करते देखे गए। पूजन के बाद जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा लाई लड्डू का प्रसाद भी बांटा जा रहा है । महादेवा धाम के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती है। यह उत्तर भारत के प्रमुख शिव आस्था केंद्रों में से एक माना जाता है जहां महाशिवरात्रि पर दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक करने आए हैं। यहां बड़ी संख्या में कांवरिए आ रहे और कांवर चढ़ाकर भोलेनाथ के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगते हैं। बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस एलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए रास्तों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है, जिससे रास्ते की कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो सके। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से मंदिर सहित पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और महादेवा धाम में श्रद्धा व भक्ति की धारा लगातार तेज होती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button