मवाना (मेरठ)। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान अम्बेडकर समिति अध्यक्ष मवाना सुनीत कुमार उर्फ कोकी भईया के नेतृत्व में आज अम्बेडकर पार्क मवाना में दबे कुचले असहाय लोगों को उनका अधिकार दिलाने वाले बहुजन चिन्तक भारतीय संविधान निर्माता के बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के महा परिनिर्वाण दिवस पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने अपने अपने तरीके से बाबा साहेब अम्बेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला वक्ताओं में धर्म प्रकाश,प्रहलाद सिंह,उधम सिंह,जयचंद फौजी,रमेश चन्द,श्यामवीर सिंह,पप्पू जाटव, मा० सुनील,विवेक कुमार ,राजेंद्र प्रसाद जाटव,मा० होशियार सिंह, हितेश जाटव, टाक सन बदलिवाल,आदी ने अपने विचार रखे।संबोधन में अध्यक्ष सुनीत कुमार उर्फ कोकी भईया ने बाबा साहेब के विषय में लोगो को बताया की बाबा साहेब ना होते तो महिलाओं को समानता का अधिकार न मिलता,बाबा साहेब न होते तो हमें शिक्षा का अधिकार न मिलता, बाबा साहेब न होते तो हमें वोट देने का अधिकार ना मिलता।बाबा साहेब अम्बेडकर ने दबे कुचले असहाय लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए अपने बच्चो तक की परवाह किए बगैर समाज को प्राथमिकता दी ओर गोल मेज सम्मेलन जो लंदन में हुआ था उसमे अपनी पूर्ण भागेदारी निभाई जबकि उनका पुत्र की मृत्यु हो चुकी थी बाबा साहेब का हम सभी पर इतना अहसान है कि सौ जन्म भी लेंगे तो भी उनका अहसान नहीं उतार सकते।सभी ने सर्व प्रथम बुद्ध वन्दना की तत्पश्चात् बाबा साहेब अम्बेडकर जी के चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर उन्हें पुषपांजलि अर्पित की।
शोक सभा कार्यक्रम में उपस्थित अनुयायियों में मनोज कुमार, अंकित जाटव,आदेश वर्मा,बिजेंद्र कनूनगो ,सुरेन्द्र फौजी, राजा राम,जैकी,जैनुल आबेदीन,विनोद जाटव,रविन्द्र भारत,भूप सिंह,रवि कार्ड, रोबिन जाटव,चुन्नीलाल,अनन्या मित्रा,जुम्मा, होशियार सिंह,किरण सिंह,किरत्मल,सचिन खेड़ी,नितिन खेड़ी,रमेश चन्द आदि उपस्थिति रहे।


