देश
Trending

बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने सहारनपुर जाएंगे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी सहारनपुर में बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण करेंगे।

बाढ़ पीड़ितों को वितरित की जा रही राहत सामग्री की गुणवत्ता और वितरण केन्द्रों को देखेंगे। राहत शिविर में जाकर प्रभावित लोगों का हाल चाल जानेंगे। सहारनपुर के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक आधिकारियों के साथ इस संबंध बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रभारी मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में बाढ़ होने की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने को कहा है। बाढ़ से निपटने को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने पहले से ही अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button