राज्य
Trending
बाजार जा रही महिला के कानों से कुंडल झटके बाइक सवार चेन स्नेचरों ने दयानंदनगर में की वारदात
-एएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर ली घटना की जानकारी, कार्रवाई के निर्देश

शामली। शहर के मौहल्ला दयानंदनगर में बाइक सवार चेन स्नेचरों ने बाजार जा रही एक महिला के कानों के कुंडल झटक लिए। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपित मौके से फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा महिला से घटना की जानकारी ली। वहीं एएसपी ने भी मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस को आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। सुबह के समय हुई वारदात से लोगों में भी दहशत नजर आयी।
जाानकारी के अनुसार शहर के मौहल्ला दयानंदनगर निवासी पूनम पत्नी सचिन रविवार की सुबह करीब 9 बजे घर से बाजार के लिए निकली थी। जब वह बोहरा नर्सिंग होम के निकट पहुंची तथा पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक उसके निकट पहुंचे तथा कानों के कुंडल झपट लिए जिस पर महिला ने शोर मचा दिया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, आरोपित मौके से फरार हो चुके थे। सूचना पर पूनम के परिजन भी मौके पर पहुंचे तथा कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से बदमाशों के हुलिये के बारे में जानकारी ली। बाद में एएसपी ओपी सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस को आरोपितों की तलाश कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देेश दिए। पुलिस अब मौहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चेन स्नेचरों की पहचान कर रही है। दूसरी ओर सुबह के समय महिला से चेन लूट की वारदात होने से जहां मौके पर भीड जमा हो गयी वहीं उनमें दहशत भी नजर आयी। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी शहर में चेन स्नेचर कई महिलाओं को अपना निशाना बना चुके हैं। महिलाओं के कानों के कुंडल, गले की चेन आदि लूट की घटनाओं से महिलाओं भी डर बना हुआ है लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी चेन स्नेचरों को दबोचने में कामयाब नहीं हुई है।