राज्य
Trending

बाजारों में भीड, मास्क नहीं लगा रहे लोग

दिल्ली व गाजियाबाद में बढने लगे कोरोना के केस, यहां बरती जा रही लापरवाही

शामली। दिल्ली व गाजियाबाद में कोरोना के केस बढने के बाद प्रदेश शासन द्वारा मास्क अनिवार्य करने के बावजूद भी लोग पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं। शामली शहर में लोगांे की भारी भीड उमड रही है लेकिन मास्क से पूरी तरह परहेज किया जा रहा है जिससे शामली जनपद में भी कोरोना संक्रमण के बढने का खतरा बढता जा रहा है। डीएम भी लगातार सावधानी बरतने की अपील कर रही है लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं है। बुधवार को बाजारों में लोगों को हुजूम उमड पडा लेकिन मास्क किसी के मुंह पर नजर नहीं आया।
जानकारी के अनुसार शामली जिले में कोरोना के केस नहीं है लेकिन सावधानी बरतनी अभी भी बेहद जरूरी है। दिल्ली व गाजियाबाद जिले में भी कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं जिससे शासन की चिंता भी बढने लगी है। शासन ने मास्क भी अनिवार्य कर दिया है लेकिन इसके बावजूद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। डीएम जसजीत कौर समय-समय पर लोगों को मास्क, दो गज की दूरी, सैनेटाइजर का प्रयोग करने, बाजारों में अनावश्यक भीड न लगाने के प्रति जागरूक कर रही हैं लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं है। बाजारों में लोगों की अच्छी खासी भीड उमड रही है। बुधवार को भी शहर के बाजारों में लोगों का हुजूम उमड पडा लेकिन लोगों ने मास्क लगाना तक उचित नहीं समझा। इस दौरान किराना, रेडीमेड गारमेंट, जनरल स्टोर, जूतों की दुकान, बर्तन सहित अन्य दुकानों पर लोगों की अच्छी खासी भीड दिखाई दी लेकिन न तो दुकानदारों ने मास्क लगाया और न ही ग्राहक मास्क लगाकर पहुंचे। शहर के गांधी चौंक, बडा बाजार, नया बाजार, कबाडी बाजार, नेहरु मार्किट, मिल रोड, रेलवे रोड, भिक्की मोड, माजरा रोड, टंकी रोड, धीमानपुरा, विजय चौंक, अजंता चौंक, बुढाना रोड पर लोगों की भारी भीड रही जिसके चलते शहर में भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गयी। जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा। वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगने से लोगों को निकलने का रास्ता तक नहीं मिल पाया। लोगों की लापरवाही ऐसे ही जारी रही तो जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर कहर बरपा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button