crime
Trending

बागपत में शराब तस्करों की फायरिंग में दो पुलिस कर्मी घायल

बागपत। कोतवाली पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान हरियाणा के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। तस्करों के पास से 40 पेटी अवैध शराब, दो तमंचे और एक गाड़ी भी बरामद की गयी है। घायल पुलिस कर्मी व शराब तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निरोजपुर गुर्जर गांव के पास पुलिस को शुक्रवार देर रात्री अवैध शराब की सूचना मिली थी। सूचना के बाद बागपत कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए नवनिर्मित दिल्ली देहरादून हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया।

क्षेत्राधिकारी बागपत विजय चौधरी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक ट्योटा इन्नोवा गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन गाड़ी में सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकले। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी से पुलिस ने 40 पेटी अवैध शराब बरामद की है। शराब तस्करों के साथ फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया है।

तस्करों के पास से पुलिस को दो तमंचे 315 बोर, पांच कारतूस व एक ट्योटा इन्नोवा गाड़ी बरामद की है। पकड़े गये शराब तस्कर सोनिपत हरियाणा के रहने वाले तहसीन पुत्र महबूब व जयसिंह है। पुलिस शराब तस्करों से अन्य जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button