राज्य

बागपत में राज्यमंत्री के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बनकर योगी सरकार 2.0 में राज्यमंत्री बनाये गये केपी मलिक का जनपद भर में समर्थकों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
शहर में राज्य मंत्री केपी मलिक का भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा फूलमालाएं पहना व भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
जमीन सें जुड़े क्षेत्र की जनता के सुख दुख में सहभागी के कारण ही क्षेत्र के लोगों ने केपी मलिक को लगातार दूसरी बार जनता की सेवा करने व मजदूरों की आवाज बनाकर इंसाफ दिलाने के लिए कुर्सी पर बैठया है। राज्य मंत्री केपी मलिक की एक खासियत यह भी रही कि अपनी विधानसभा के साथ साथ पूरे जनपद में वे लोगों के सुख-दुख में जाते रहे।
गुरुवार को लखनऊ से आये केपी मलिक के द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों का अभिनंदन स्वीकार किया गया। बड़ौत शहर में दिल्ली रोड़, मुख्य बाजार, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, अग्रसेन मूर्ति, बिजरौल रोड़ पर समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री के आने से पूर्व ही शहर के मुख्य स्थानों पर समर्थकों का तांता लग गया।
दिल्ली सहारनपुर रोड़ दिल्ली बस स्टैंड पर उनके आते ही भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ केपी मलिक जिन्दाबाद के नारे लगायें गये।
वहीं शहर के व्यापारियों के द्वारा भी राज्य मंत्री का भगवा पटका पहना व पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए जमकर आतिशबाजी व पटाखे फोड़े।
इस दौरान रवि शास्त्री, प्रदीप जैन, डा निखिल धामा, डा पंकज कुमार, डा रोहित पंवार, रविन्द्र बली, बब्लू प्रधान, हरेंद्र प्रधान, हिमांशु मित्तल, अमित जैन, संजय भारद्वाज, राकेश पांचाल, अतुल जैन, सत्यप्रकाश जांगिड़, आशुतोष शर्मा, सुमित तोमर, मनोज कटारिया कवरपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button