राज्य
Trending
बागपत में मंदिरों के निकट तालाबों का होगा जीर्णोद्धार: जिलाधिकारी
सजल बागपत अभियान में सहभागिता है जरूरी; जिलाधिकारी की अपील: जल हम बना नहीं सकते लेकिन बचा तो सकते है

बागपत। आइए हम सब मिलकर सजल बागपत अभियान को आगे बढ़ाएं और जल संरक्षण का कार्य करें। कुछ महीनों में बरसात चालू होने वाली है उससे पहले हम सभी अपने-अपने जल संरक्षण के कार्यों को पूर्ण कर ले ताकि हम हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचा सके। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने सजल बागपत अभियान को जनपद में निरंतर चलाए जाने के लिए कार्य योजना बनाई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हम सबको बरसात की हर एक बूंद को सहजने, जल संरक्षण कर जनपद का जल स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से सजल बागपत अभियान जनपद में चलाया गया है। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम 3 मई को बुढेडा नाले का जीर्णोद्धार करने के लिए सजल बागपत अभियान का शुभारंभ किया। जिस नाले को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। जिस के क्रम में 8 मई 2022 को प्रातः 7:00 बजे से समस्त जनपद के कम से कम 50 अधिकारीगण अपनी टीम के साथ श्रमदान का कार्य करेंगे और कराएंगे। यह अभियान 8 मई को नगला जाफराबाद ,चोपड़ा महेशपुर, बसौद ,गौसपुर, डोला ,हिसावदा, दौलतपुर ,सैदपुर, कहरका ,हरसिया ग्रामो में श्रमदान सजल बागपत अभियान चलाया जाएगा। जिससे कि नाले का पुनरुद्धार 1 सप्ताह में हो सके ,यह अभियान जनपद में निरंतर संचालित रहेगा और मंदिरों के नजदीक वाले तालाबों का भी जीर्णोद्धार जनपद में किया जाएगा। तालाबों को अमृत सरोवर बनाए जाने का कार्य किया जाएगा। जिस के क्रम में जिलाधिकारी ने जनपद में सजल बागपत अभियान संचालित किया है। जिससे लोग जुड़े और श्रमदान करें और तालाबों का जीर्णोद्धार करें। जल की एक बूंद बचाना हम सबके लिए जरूरी है क्योंकि जल हम बना नहीं सकते लेकिन बचा जरूर सकते है इसलिए सजन बागपत अभियान का हिस्सा जरूर बने।
उधर, जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति व जिला पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक प्रति सप्ताह की जाती है सभी विभागीय अधिकारियों को जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है उसके सापेक्ष गड्ढा खुदान का कार्य संचालित करें। उन्होंने कहा वृक्षारोपण के प्रति कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारी जल पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग करें और अधिक से अधिक पौधा लगाए जाने के लिए दूसरों को प्रेरित करें।