crime
Trending

बागपत में छात्र की गोली मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि मलकपुर रोड पर एक रजवाहे के पास सड़क से लगभग 70 मीटर दूर एक युवक का शव पड़ा है।

युवक की पहचान मलकपुर निवासी 21 वर्षीय यश के रूप में की गयी। मृतक कक्षा 12 का छात्र था। घटनास्थल पर एक शराब की बोतल पड़ी मिली है। युवक की कमर में गोली मारकर हत्या की गई है।

पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि मृतक के पास उसके किसी दोस्त का फोन आया था, तभी वह उसकी मोटरसाइकिल पर बैठकर गया था। घटनास्थल पर डाग स्क्वायड़ भी पहुंचा। पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल के साथ वारदात को अंजाम देने वालो की सुरागकशी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button