Uncategorized
Trending

बागपत जिले में तेजी से पैर पसारता जा रहा आई फ्लू

बागपत। बागपत जिले में आई फ्लू तेजी से पैर पसारता जा रहा है। उमस भरी गर्मी और बरसात के मौसम में आंखों का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और हर रोज अस्पतालों में आई फ्लू के मरीज आ रहे हैं। इसको लेकर चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनोली के चिकित्सा अधिकारी डॉ हिमांशु शर्मा ने कहा कि आई फ्लू से बचने के लिए स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कहा कि बार-बार हाथों से आंखों को न छुएं। आंखों का धूल मिट्टी से बचाव करें। दिन में कई बार आंखों को साफ स्वच्छ ठंडे पानी से धोये। बिना नेत्र चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवाई आंखों में न डाले। तेज धूप में जाने से बच्चों को रोके। बच्चों को फ्लू होने पर स्कूल न भेजे। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले और यदि निकलना भी है तो काला चश्मा लगाकर निकले। कहा कि आई फ्लू एक उड़नी बीमारी है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। यदि किसी व्यक्ति को आई फ्लू हो गया है तो उस व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें और अन्य लोगों को भी इन सब बातों के प्रति जागरूक करें।

ये है आई फ्लू के लक्षण

-आंखों से बार-बार पानी का आना
– आंखें लाल होना एवं सूजन आना
– आंखों में भारीपन एवं दर्द रहना
– धूप में देखने पर तकलीफ होना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button