राज्य

बागपत को मिला 1463392 पौधरोपण का लक्ष्य

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में आज जिलाधिकारी राजकमल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा गड्ढा खुदान जल्द से जल्द कर लिया जाए और सभी की जियो टैगिंग की जाए। कोई भी विभाग वृक्षारोपण में अपनी उदासीनता ना दिखाएं। कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में समिति के सदस्य सचिव प्रभागीय वनाधिकारी हेमंत सेठ ने सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को पूर्व में की गई बैठकों के क्रम में पुनः अवगत कराया कि वर्षाकाल 2022 में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर निर्धारित 35 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य के सापेक्ष बागपत जनपद का लक्ष्य 1463392 पौधरोपण है। इनमें सर्वाधिक लक्ष्य वाले विभागों में ग्राम्य विकास विभाग (605080), वन विभाग (289926). कृषि विभाग (115920), उधान विभाग (76272) राजस्व विभाग (68880) पंचायती राज्य विभाग (68880). रेलवे विभाग (36220) पर्यावरण विभाग ( 32214), उच्च शिक्षा (22540) नगर विकास विभाग (20020) शामिल है। लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न विभागों से स्थल चयन एवं गढढा खुदान की प्रगति पर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने 03 दिवसों के अन्दर सभी विभागों को यह सूचना कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बागपत को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व तहसीलदार को जनपद में वन/नगर वाटिका, नदियों के किनारे एवं अन्य स्थलों पर वृक्षारोपण हेतु एक सप्ताह में स्थल चिन्हित कर रिपोर्ट करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने वृक्षारोपण के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण से सामान्य जन एवं वन्य जीवों को फल, भोजन, लकडी, शुद्ध हवा आदि प्राप्त होती है। वातावरण का प्रदूषण एवं तापमान कम रहता है तथा मिटटी क्षरण एवं प्रदूषण भी नियन्त्रित होता है। अतः एनसीआर में वृक्षारोपण से बहुआयामी लाभों को देखते हुए सभी विभाग इस कार्य को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल करे।
जिला गंगा समिति की बैठक में सदस्य सचिव प्रभागीय वनाधिकारी ने जिला गंगा समिति द्वारा विगत दिनों बागपत में गंगा उत्सव- एक नदी महोत्सव 2021, बागपत महोत्सव एवं गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के द्वारा बागपत में नदियों के पुनरुद्धार एवं प्रदूषण नियन्त्रण के लिए अपनी कार्य योजनाए जिला गंगा समिति के समक्ष प्रस्तुत की जानी हैं, जिससे समिति द्वारा कार्ययोजनाओं के समेकित कर नदियों के संरक्षण हेतु समन्वित कार्ययोजना बनाकर उच्च स्तर का प्रेषित की जा सके।
जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित एसटीपी / ईटीपी का नियमित निरीक्षण कर इनका रखरखाव सुनिश्चित किया जायें। नदियों के किनारे एवं घाटों पर नियमित सफाई हो तथा नदियों में कचरा न डाला जाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, समस्त एसडीएम तहसीलदार जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत सहित आदि विभागीय अधिकारी सम्मिलित रहे।
—————–
विश्व बंधु शास्त्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button