crime
Trending
बाइक से 28 किलो गांजा बरामद, दो को भेजा जेल
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से करीब 28 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से करीब 28 किलो गांजा बरामद किया है।
मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
भालूमाड़ा पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल दोपहर पयारी बस स्टैण्ड से एक बाइक से 28 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपी विश्वनाथ शर्मा और नीरज मिश्रा के पास एक पैकेट था, जिसमें ये गांजा रखा गया था।
पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट में अपराध दर्ज कर मामला कोर्ट में पेश किया, जहाँ से आज दोनों को जेल भेज दिया गया।




