बाइक विद्युत खंभे से टकराने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
तेज गति से दौड़ रही बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक विद्युत खंबे से टकरा जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा
पुरक़ाज़ी। देर रात तेज गति से दौड़ रही बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक विद्युत खंबे से टकरा जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है।
.
बुधवार की देर रात गांव झबरपुर निवासी प्रमोद( उम्र लगभग 50) पुत्र विक्रम सिंह पुरकाज़ी से अपने घर वापस लौट रहा था जैसे ही वह सुवाहेड़ी के पास पहुंचा उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खम्बे से टकरा गई जिससे प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगिरो नें हादसे की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी पर भेजा। जाँच पड़ताल के बाद डॉक्टरों नें प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। वही युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे चींख पुकार मच गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया।


