बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन की मौत
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सूत्रों ने बताया कि गश्ती दल को गेट नंबर एक ताला जोन के घोड़ा डेमन नामक स्थान पर कल रात बाघिन का शव मिला है। मृत बाघिन की उम्र 10 से 11 साल के बीच की है।

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बाँधवगढ टाइगर रिजर्व में एक बाघिन का शव मिला है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सूत्रों ने बताया कि गश्ती दल को गेट नंबर एक ताला जोन के घोड़ा डेमन नामक स्थान पर कल रात बाघिन का शव मिला है। मृत बाघिन की उम्र 10 से 11 साल के बीच की है।
इस घटना की जानकारी के बाद उच्च अधिकारी मौके पर पंहुचे हैं। हालांकि ज्यादा रात और अंधेरा होने के कारण जांच एवं अग्रिम कार्यवाई आज आरंभ की गई है।
रिजर्व के एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया है कि वन्य जीव चिकित्सक एनटीसीए सदस्य और उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में मृत बाघिन का पीएम कराया गया है। प्रबंधन ने मृत बाघिन की मौत का कारण उम्र अधिक होना और आंतरिक अंगों में अधिक संक्रमण बताया है। इसकी पुष्टि के लिए उच्च स्तरीय जांच के लिए बाघिन के अंगों को भेजने का निर्णय लिया है।