देश

बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास के लिए भारतीय सेना का दल पहुंचा मंगोलिया

भारतीय सेना का एक दल बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को मंगोलिया पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

भारतीय सेना का एक दल बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को मंगोलिया पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, भारतीय सेना के इस दल में 40 जवान शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन के जवान शामिल हैं।

‘खान क्वेस्ट’ नामक अभ्यास के लिए यह दल उलानबटार पहुंचा।

मंगोलिया में 14-28 जून तक आयोजित होने वाला यह वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास, दुनिया भर के सैन्य बलों को सहयोग करने और अपनी शांति स्थापना क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक साथ लाएगा।

भारतीय सेना के 40 कर्मियों वाले दल में मुख्य रूप से कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन के सैनिक तथा अन्य सेवाओं के कर्मी शामिल हैं। दल में एक महिला अधिकारी तथा दो महिला सैनिक भी शामिल होंगी।

सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ का पिछला संस्करण मंगोलिया में 27 जुलाई से नौ अगस्त 2024 तक आयोजित किया गया था।

रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ यह अभ्यास पहली बार 2003 में अमेरिका और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच एक द्विपक्षीय आयोजन के रूप में शुरू हुआ था। इसके बाद, 2006 से यह अभ्यास एक बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना अभ्यास में तब्दील हो गया और मौजूदा वर्ष इसका 22वां संस्करण है।’’

बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों को बहुराष्ट्रीय वातावरण में अभियान चलाने में सक्षम बनाते हुए शांति अभियानों के लिए तैयार करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button