देश

बहराइच में पुलिस जीप ने रौंदा 4 लोग, 7 माह की मासूम की दर्दनाक मौत

बहराइच। खैरीघाट इलाके में हुए एक दर्दनाक हादसे में पुलिस की जीप ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। घटना में 7 माह की मासूम कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायल और मृतक लोग जनपद सीतापुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

घायलों में 18 वर्षीय ज्ञानदेवी, 30 वर्षीय मर्रा देवी और 38 वर्षीय सुनीता शामिल हैं। सभी बरह कार्यक्रम में शामिल होने खैरीघाट आए थे और हाइवे पर सीतापुर जाने वाले वाहनों का इंतजार कर रहे थे। तभी बहराइच पुलिस की जीप ने उन्हें रौंद दिया।

घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक बच्ची कुसुम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह मामला बहराइच के थाना हरदी इलाके के भगवानपुर क्षेत्र का है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button