uttar pradesh

बहराइच में तेंदुए का आतंक, शौच के लिए जा रही महिला पर किया हमला, दो शावकों के साथ गांव में घूम रही मादा तेंदुआ

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत नवीनपुरवा मटेही गांव में तेंदुए का आतंक काफी बढ़ गया है। 12 घण्टे के अंदर तेंदुए ने दो घटना को अंजाम दिया है। पहली घटना शनिवार की देर शाम की है जहां गांव निवासी साईकिल सवार 38 वर्षीय रामाशंकर को तेंदुए ने घायल कर दिया था। वहीं, दूसरी घटना रविवार सुबह 6 बजे की है जब शौच के लिए खेत की ओर जा रही महिला पर हमला कर तेंदुए ने उसे भी घायल कर दिया।
PunjabKesari
ग्राम पंचायत मटेही के नवीन पुरवा गांव में सुबह 6 बजे घर से खेत की ओर शौच के लिए जा रही 35 वर्षीय महिला सनबरसी पत्नी राम बहादुर पर तेंदुए ने हमला कर दिया इस दौरान वह तेंदुए जान बचाने के लिए संघर्ष करने लगी इस बीच करीब दो मिनट संघर्ष के बाद तेंदुआ महिला को जख्मी करके खेत में घुस गया। घटना के तुरंत बाद लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली भर्ती कराया। जहां से उसे सीएचसी मिहीपुरवा के लिए रेफर कर दिया गया जिसे एम्बुलेंस 108 की टीम के एमटी कौशल कुमार व पायलट प्रेम किशोर उसे सीएचसी लेकर गए जहां महिला का इलाज हुआ। महिला के कंधे और गर्दन पर गहरा जख्म हुआ है।
PunjabKesari
महिला ने बताया कि घटना पूर्व प्रधान अचल राना के घर के पास की है जहां जहाँ उसने मार्ग पर दो नन्हें शावकों को चहलकदमी करते देखा उन्हें उसने बिल्ली का बच्चा समझकर जैसे ही उनके करीब पहुची वैसे खेत से निकले तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। महिला ने दावा किया है कि मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ गांव में मौजूद है जो लोगों पर हमले कर रही है। 12 गण्टे के अंदर एक ही गांव में लगातार दो घटना से लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है। रेन्जर निशानगाड़ा सुरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बीट इंचार्ज कौशल किशोरको मौके पर भेजा गया लोगो को अलर्ट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button