बरनावा में भगवान चंद्र प्रभु की रथयात्रा धूमधाम से निकाली
श्री चंद्र प्रभ दिंगबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र बरनावा के सौजन्य से रविवार को जैन अनुयाइयों ने भगवान चंद्र प्रभ की वार्षिक रथ यात्रा मोहत्सव बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली।
बिनौली। श्री चंद्र प्रभ दिंगबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र बरनावा के सौजन्य से रविवार को जैन अनुयाइयों ने भगवान चंद्र प्रभ की वार्षिक रथ यात्रा मोहत्सव बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली।

मंदिर परिसर में पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने ध्वजारोहण कर किया। रथयात्रा की बोलियों में सौधर्म इंद्र विनोद कुमार जैन, सारथी प्रदीप जैन कुबेर इंद्र हंस कुमार जैन, पंकज जैन, ईशान इंद्र विनेश जैन, महेंद्र इन्द्र बनने का सौभाग्य हंस जैन, हिमांशु जैन को प्राप्त हुआ। भगवान श्री के चित्रों का अनावरण, दीप प्रवजलित के उपरांत अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। मंच पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रतियोगिता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन महामंत्री पंकज जैन ने किया। रथयात्रा मंदिर से बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ गांव के मुख्य मार्गो से होकर पांडुक शिला स्थल स्थित सुमेरु पर्वत पहुचीं यहॉ पर भगवान श्री का मंत्रोचारण के बीच अभिषेक किया गया। रथयात्रा में अध्यक्ष जीवंधर जैन, श्याम सिंह धामा, नीरज जैन, बिजेंद्र जैन, प्रदीप कुमार, मृदुला जैन, शैलेश जैन, कुणाल जैन, प्रवीण जैन, दिनेश जैन, अशोक जैन, संदीप जैन, धनपाल बैंसला आदि उपस्थित रहे।


