राजनीतिराज्य
Trending

बयान को एडिट कर प्रचारित करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ हो सकती है कारवाई

बयान को एडिट कर प्रचारित करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ अदालत जाएंगे दिग्विजय

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं पर सोशल मीडिया पर उनका का बयान एडिट कर वायरल करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि वे ऐसे नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करा कर मानहानि का दावा करेंगे।
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे हिंदू धर्म और गोमाता के बारे में टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इसका मूल वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वे अपनी बात को पूरे संदर्भ के साथ कह रहे हैं।
इन दोनों वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि भाजपा उनके वक्तव्यों को एडिट कर बदनाम करती हैं। क्या यह जुर्म नहीं है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे क़ानूनी सलाह ले कर, जिन भाजपा नेताओं ने इसे प्रचारित किया है उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराएंगे और मानहानि का दावा भी करेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सिंह ने कहा कि समूचे देश में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इसी तरह आधे-अधूरे वीडियो चलाकर भाजपा नेता कांग्रेस के खिलाफ माहौल तैयार करते हैं और अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठ फैलाने का काम करते हैं, लेकिन अब झूठ फैलाने वाले तमाम भाजपा नेता और समर्थकों के खिलाफ़ कांग्रेस पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button